फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर ने कुचला था महिलाओं को

Tue, 21 Feb 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
इंजीनियर ने कुचला था महिलाओं को - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी-कानपुर हाईवे पर अमरा गांव के पास नौ फरवरी को जिस कार से कुचलकर आठ महिलाओं की मौत हुई थी, उसे माताटीला बांध का एक अभियंता चला रहा था। आरोपी इंजीनियर पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है, इसलिए अब पुलिस ने उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नौ फरवरी को मोंठ के सेना गांव की पैदल चलकर ओरछा जा रही महिलाओं को एक कार ने कुचल दिया था। हादसे में आठ महिलाओं की मौत हो गई थी। पुलिस की जांच में पता चला कि कार चिरगांव निवासी एक व्यक्ति की थी, जिसे ललितपुर के माताटीला बांध पर तैनात एक अभियंता चला रहा था। हैरानी की बात है कि अभी तक पुलिस कार चालक तो दूर अभियंता तक को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
मोंठ थाना प्रभारी श्यामव्रत सिंह यादव ने बताया कि अभियंता और कार मालिक फरार है। दोनों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामला विवेचना का है, इसलिए उनके नामों का खुलासा नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें