फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग छात्रा से बलात्कार, क्लिप बनाई

Tue, 21 Feb 2017 12:31 AM IST
jhansi
विज्ञापन
नर्सिंग छात्रा से बलात्कार, क्लिप बनाई - फोटो : demo
विज्ञापन
महानगर के एक मुहल्ले में किराए से रहने वाली नर्सिंग की छात्रा के साथ एक व्यक्ति ने बलात्कार कर उसकी अश्लील क्लिप बना ली। उसने पीड़िता को धमकी दी कि शिकायत करने पर उसका वीडियो वह सोशल नेटवर्क पर वायरल कर देगा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसकी चिकित्सीय जांच तो कराई लेकिन शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन

जिले के एक गांव में रहने वाली युवती महानगर के एक मुहल्ले में किराए के मकान में रहकर मध्यप्रदेश के एक कॉलेज से नर्सिंग का कोर्स कर रही है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि टीकमगढ़ मध्यप्रदेश के निवाड़ी थाना क्षेत्र के तरीचर कलां गांव का निवासी युवक काफी समय से उसे परेशान कर रहा था। उसने पुलिस से इसकी शिकायत भी की थी। सोमवार को मकान मालिक घर पर नहीं थे। वह कमरे में थी। सुबह करीब 11 बजे आरोपी घर के अंदर घुस आया और उससे छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर उसने बलात्कार किया और वीडियो क्लिप भी बना ली। आरोपी ने उसे धमकी दी कि शिकायत की तो क्लिप को वायरल कर देगा।
विज्ञापन

नवाबाद थाना प्रभारी बीएल यादव ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें