फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बैलगाड़ी लेकर दुल्हन विदा कराने पहुंचा इंजीनियर दूल्हा, लड़के के इस अंदाज की पूरे गांव में चर्चा; Video

Wed, 30 Apr 2025 09:55 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

दूल्हा अभिजीत का कहना है कि किसान परिवार से होने के नाते बैलगाड़ी उनकी पहचान है। इस वजह से उन्होंने विदाई के लिए बैलगाड़ी चुनी। वहीं, अभिजीत के पिता का कहना है कि पुराने समय में किसान को अन्नदाता माना जाता है।
विज्ञापन
बैलगाड़ी में दुल्हन को लेकर गया दूल्हा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के चिरगांव के जरियाई गांव निवासी इंजीनियर दूल्हे ने अनोखे अंदाज में दूल्हन की विदाई कराई। शादी के बाद दूल्हा फूलों से सजी बैलगाड़ी लेकर पहुंच गया। दुल्हन को बैलगाड़ी में बिठाकर घर की ओर रवाना हुआ। उसके इस अंदाज की पूरे गांव में चर्चा हो रही है। तमाम लोगों ने वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

विज्ञापन

जरियाई गांव निवासी अभिजीत विश्वकर्मा प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर हैं। मंगलवार को उनकी शादी प्राइवेट विद्यालय में पढ़ाने वाली शिक्षिका बबली से हुई। कस्बे में स्थित मैरिज हाल में हिंदू रीति-रिवाज से फेरे के बाद बुधवार को दुल्हन की विदाई का वक्त आया। वहां मौजूद लोग तब हैरान रह गए जब दुल्हा अभिजीत बैलगाड़ी लेकर पहुंच गया। बैलगाड़ी फूलों से सजी थी। 
विज्ञापन

अभिजीत का कहना है कि किसान परिवार से होने के नाते बैलगाड़ी उनकी पहचान है। इस वजह से उन्होंने विदाई के लिए बैलगाड़ी चुनी। वहीं, अभिजीत के पिता का कहना है कि पुराने समय में किसान को अन्नदाता माना जाता है। उसके उपकरण को देवतुल्य माना जाता था। अब मशीनरी के दौर में लोग उसे भूल रहे हैं। बेटे के फैसले से उनको भी खुशी है।

यह भी पढ़ें- UP: बीच राह में पूर्व प्रेमी और प्रेमिका के बीच हुआ कुछ ऐसा... सड़क किनारे पड़ी मिली युवती, मच गई अफरा-तफरी

यह भी पढ़ें- 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें