फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में मुठभेड़: मोंठ पुलिस की कार्रवाई में फिरौती का वांछित बदमाश घायल, पैर में लगी गोली

Mon, 05 May 2025 03:51 PM IST
विवेक राजौरिया अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

लम्बे समय से फरार चल रहे फिरौती के आरोपी की मोठ पुलिस और स्वाट टीम की मुठभेड़ हो गई जिसमे आरोपी के पैर में गोली लाही है साथ ही पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोटर साईकिल, एक तमंचा, और कारतूस भी बरामद किये है क्या है पूरा मामला पढिये विस्त्तर से ......
विज्ञापन
मुठभेड़ की घटना स्थल पर मौजूद स्वाट टीम और मोंठ पुलिस - फोटो : अमर उजला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनपद झांसी के मोंठ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भुजौंद के पास बुधवार को पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से तमंचा, कारतूस और एक बाइक भी बरामद की है।

विज्ञापन


मोंठ कोतवाल अखिलेश कुमार द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम के साथ वह भुजौंद गांव के पास चेकिंग अभियान चला रहे थे। इस दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसका पीछा किया। युवक स्कूल के पास खेतों की ओर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ने की कोशिश की तो उसने तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई, जो बदमाश के पैर में जा लगी। घायल बदमाश को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। पूछताछ में उसकी पहचान वीरेंद्र पुत्र स्वर्गीय संतोष राजपूत, निवासी प्रताप का डेरा, चिरगांव के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार वीरेंद्र लंबे समय से चिरगांव थाने में दर्ज एक फिरौती के मामले में वांछित चल रहा था। मौके से पुलिस ने एक तमंचा, कारतूस और बाइक भी बरामद की है। कोतवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें