मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने निर्देश दिए कि गल्ला मंडी में टैक्स चोरी रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। इनके माध्यम से ऐसे वाहनों को पकड़ा जाए, जो बिना मंडी शुल्क दिए निकल जाते हैं। वाणिज्य कर विभाग अपनी कार्यप्रणाली का सरलीकरण करें, ताकि व्यापारी स्वयं कार्यालय आकर योजनाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने 12 मई को होने वाली बैठक में सभी विभागों को सौ दिन की कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
मंडलीय कर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि गल्ला मंडी, वाणिज्य कर व खनिज विभाग आपस में सामंजस्य स्थापित करें, ताकि राजस्व वसूली बढ़े और कर चोरी रुके। आबकारी विभाग को हाईवे के कारण प्रभावित हुई शराब की दुकानों को उचित स्थान पर शुरू कराने के निर्देश दिए, ताकि राजस्व में बढ़ोतरी हो। वाणिज्य कर की कम वसूली पर नाराजी व्यक्त की। कृषि विपणन (मंडी) विभाग को निर्देश दिए कि ऐसे स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाएं, जहां से प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जा सके। परिवहन विभाग को राजस्व वसूली बढ़ाने की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस मौके पर अपर आयुक्त प्रशासन उर्मिला सोनकर खाबरी, एडीएम विजय बहादुर सिंह, वन संरक्षक अशोक कुमार, प्रशासनिक अधिकारी जेबी परमार्थी उपस्थित रहे।