झांसी। अदालतों में लंबित मुकदमों की प्रभावी पैरवी और समयबद्ध निस्तारण को लेकर शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. अरविंद कुमार की अध्यक्षता में पुलिस लाइन में गोष्ठी हुई। इसमें जिले के सभी थानों के लोअर और सेशन कोर्ट के पैरोकारों एवं मॉनीटरिंग सेल के कर्मचारी शामिल हुए।
विज्ञापन
एसपी ग्रामीण ने न्यायालयों में विचाराधीन मामलों की प्रभावी पैरवी के निर्देश दिए। गवाहों की समय से न्यायालय में उपस्थिति सुनिश्चित कराने के साथ ही सम्मन और वारंट तामील में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने न्यायालयों में लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने और अभियोजन पक्ष के साथ समन्वय बनाने पर भी जोर दिया। निर्देश दिए कि अधिक से अधिक मामलों में समयबद्ध और प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाए।