संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। पूर्वांचल व दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निजीकरण के विरोध में बिजली निगम के अभियंता व कर्मचारियों का प्रदर्शन दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। मुख्य अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते हुए निजीकरण का विरोध जताया।
मुख्य अभियंता के कार्यालय में प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि निजी घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए प्रबंधन ने इस कदर मनमानी शुरू कर दी है कि घाटा का फर्जी आंकड़ा पेश कर दिया है। प्रबंधन उपभोक्ताओं पर इसका बोझ डालना चाह रहा है। इसका लाभ निजी घरानों को मिलेगा। इस दौरान जेई यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार, सचिव राजकुमार, जनपद अध्यक्ष रामकुमार, कन्हैयालाल, अमित कुमार मौर्या, अक्षय कुमार आदि मौजूद रहे।