फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कंपनी बदली... आउटसोर्स कर्मियों को मिला मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। टेंडर लेकर गायब हुई आउटसोर्स कंपनी को न केवल ब्लैक लिस्ट किया गया है, बल्कि उसके स्थान पर अब दूसरी एजेंसी का चयन कर लिया गया है। नई कंपनी ने कार्य शुरू कर दो माह से लंबित कर्मियों का मानदेय भी उन्हें उपलब्ध करा दिया है। अब ऐसे में कर्मी जहां खुश हैं। वहीं उन्होंने अपना आंदोलन खत्म कर काम शुरू कर दिया है।

शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के लिए आउटसोर्स कर्मियों का ठेका अलग-अलग है। शहरी क्षेत्र का कार्य देख रही कंपनी का टेंडर फरवरी में समाप्त हो गया था। नई कंपनी फ्यू सिक्योरिटी को टेंडर मिला और एक मार्च से कार्य संभालना था, लेकिन कंपनी ने दो माह बाद तक अपना अनुबंध ही नहीं कराया। टेंडर लेकर कंपनी गायब रही। ऐसे में मानदेय न मिलने पर कर्मी परेशान हो गए। उन्होंने मानदेय दिलाने की मांग उच्चाधिकारियों से की।
विज्ञापन
विज्ञापन




मुख्य अभियंता मोहम्मद सगीर ने मुख्यालय पत्र भेजा। नए टेंडर के तहत शहर में थैंक्स पावर को आउटसोर्स कंपनी का टेंडर हासिल हुआ। इस कंपनी ने कार्य शुरू भी कर दिया है। अधीक्षण अभियंता शहर चंद्रजीत प्रसाद ने बताया कि आउटसोर्स कर्मियों के समक्ष मानदेय की समस्या थी। उसका निस्तारण कर दिया गया है। पुरानी कंपनी को ब्लैक लिस्ट कर नई कंपनी का चयन किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें