फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में ध्वस्त हुई बिजली व्यवस्था, देर रात तक अंधेरे में डूबा रहा महानगर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुधवार को झांसी में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त रही। पहले तो दिन में फाल्ट होने से आपूर्ति लड़खड़ाई रही और फिर रात को ट्रांसमिशन के बड़े बिजली घर में फाल्ट आ गया था। इससे पूरे महानगर की बत्ती गुल गई। रात को बारह बजे तक शहर अंधेरे में डूबा था। प्रभावित इलाकों में पानी का भी संकट रहा। इनवर्टर भी जवाब दे गए थे। लोग बिजली घरों पर फोन करके जानकारी करते रहे मगर बिजली कब आएगी इसकी जानकारी कोई नहीं दे सका।
विज्ञापन

शाम को करीब साढ़े चार बजे हंसारी पावर हाउस पर 33 केवी लाइन का इंसुलेटर खराब हो गया। इससे हंसारी पावर हाउस से जुड़े मुन्नालाल पावर हाउस फीडर की बिजली सप्लाई चार घंटे ठप रही। इस दौरान फीडर से जुड़े तकरीब 20 हजार की आबादी को चार घंटे बिजली और पानी की समस्या से जूझना पड़ा। बंसल कॉलोनी, स्वामीपुरम, मिशन कंपाउंड, सर्वनगर, सूद कॉलोनी, मेंहदीबाग, थापक बाग, नई बस्ती में बिजली का संकट रहा। रात को साढ़े नौ बजे बिजली आ गई थी। इसके बाद फिर ट्रांसमिशन के बड़े बिजली घर में कोई फाल्ट आ गया। इससे पूरे महानगर की बत्ती ठप हो गई। रात को करीब साढ़े बारह बजे फाल्ट ठीक हो सका और सप्लाई शुरू हुई।
खंडेराव गेट बाहर जली केबल, सप्लाई ठप
झांसी। बुधवार की रात को ग्यारह बजे खंडेराव गेट के पास ट्रांसफारमर का केबल जल गया। इससे पूरे इलाके की बत्ती गुल हो गई। देर रात तक केबल को दुरुस्त करने की कोशिश होती रही। लोगों ने बताया कि इस इलाके में आए दिन फाल्ट होते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें