फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जलभराव की वजह से घर में फैला करंट, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन






अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बिजौली कॉलोनी निवासी रश्मि चौरसिया (26) की रविवार रात करंट लगने से मौत हो गई। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि जलभराव होने से हर घर में करंट उतर आया है। इसी वजह से वह हादसे का शिकार हुई। उसकी मौत से दो साल की मासूम बेटी का बिलख-बिलख कर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।



थाना प्रेमनगर के बिजौली निवासी कमलेश की चार साल पहले रश्मि से शादी हुई थी। उनकी दो साल की बेटी है। कमलेश के मुताबिक, रविवार शाम को रश्मि पड़ोस में भजन-कीर्तन में शामिल होने गई थी। रात करीब आठ बजे वह घर लौटी। कमरे के बाहर रखे कूलर को उसने सहारा लेने के लिए पकड़ा, लेकिन उसमें बहुत तेज करंट आ रहा था। इसके संपर्क में आते ही रश्मि को जोरदार झटका लगा। इससे वह अचेत होकर नीचे गिर पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के लोग उसे लेकर तुरंत मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां रश्मि की मौत से मासूम बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार मां को पुकार रही थी। परिवार के लोग किसी तरह उसे चुप कराते रहे। वहीं, पड़ोस में रहने वाले अमित, राजकिशोर समेत अन्य का कहना है कॉलोनी में जलभराव होने की वजह से हर घर में करंट फैल रहा है। प्रेमनगर थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव का कहना है कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें