लिपिक के खिलाफ बिजली का कनेक्शन दोबारा जोड़ने के एवज में सात हजार रुपये की रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया था।
एंटी करप्शन टीम ने बिजली विभाग में तैनात लिपिक ललित कुमार को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि बिजली का कनेक्शन दोबारा जोड़ने की एवज में रुपये मांगे गए थे। शिकायत पर टीम ने रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया।
विज्ञापन
एंटी करप्शन प्रभारी सुरेंद्र कुमार के मुताबिक, लिपिक ललित कुमार के खिलाफ बिजली का कनेक्शन दोबारा जोड़ने के एवज में सात हजार रुपये की रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया। मंगलवार दोपहर शिकायतकर्ता के साथ एंटी करप्शन टीम बिजली विभाग के ऑफिस पहुंच गई। जैसे ही शिकायतकर्ता ने रिश्वत के तौर पर केमिकल लगे पांच हजार रुपये लिपिक ललित कुमार को थमाए एंटी करप्शन टीम ने उसे धर दबोचा। हाथ धुलवाने पर उसके हाथ से नोट में लगा रंग छूटने पर एंटी करप्शन टीम आरोपी बाबू को लेकर सीपरी बाजार थाने पहुंची। यहां उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।