झांसी। गर्मियों में लोड बढ़ने से विद्युत विभाग की परेशानी बढ़ जाती है। इसके लिए बिजली विभाग ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। अधीक्षण अभियंता ने महानगर में लगे 1458 ट्रांसफार्मरों और बिजली लाइनों में होने वाले फाल्ट की मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं।
अधीक्षण अभियंता राजकुमार ने बताया कि महानगर में गर्मी शुरू होते ही लाइन फाल्ट और ट्रांसफार्मर के खराब होने की शिकायतें आने लगती हैं। ऐसी स्थिति में उपभोक्ताओं के साथ विभाग के कर्मचारियों को भी परेशान होना पड़ता है। इससे बचने के लिए विभाग ने अभी से तैयारी शुरू कर दी हैं।
दो महीने में खराब हुए छह ट्रांसफार्मर
अधीक्षण अभियंता ने बताया कि जनवरी और फरवरी में ओवरलोड और बिजली फाल्ट के कारण छह ट्रांसफार्मर खराब हुए हैं। जिनको मरम्मत कराने के लिए वर्कशाप भेजा गया है।