फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पारा चढ़ने के साथ दो गुनी हो गई बिजली खपत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। पारा चढ़ने के साथ बिजली की बढ़ती खपत ने भी आपूर्ति व्यवस्था को डगमगा दिया है। पिछले एक माह के दौरान गर्मी बढ़ने से बिजली की खपत यकायक बढ़कर करीब दो गुना हो गई। आने वाले महीने में खपत बढ़ना तय है। विद्यु़ुत अभियंता भी मानते हैं कि अगर खपत को काबू नहीं किया गया तब आने वाले समय में आपूर्ति पर असर पड़ना तय है।



महानगर में 1.42 लाख बिजली उपभोक्ता हैं। इनको 16 उपकेंद्रों से बिजली दी जाती है। शहर को 132 केवी हंसारी एवं 220 केवी दुनारा से बिजली मिलती है। इन दिनों अधिकतम क्षमता 309 मेगावाट के मुकाबले 213.44 मेगावाट बिजली की खपत हो रही है। बिजली विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 15 दिनों में इस खपत में जबर्दस्त इजाफा हुआ है। अगर यही हालत रहे तब बिजली व्यवस्था में परेशानी होना तय है। मार्च महीने तक हंसारी में करीब 60-70 मेगावाट बिजली की मांग थी लेकिन, अब यह बढ़कर 138 मेगावाट तक पहुंच चुका। इसी तरह दुनारा में 35-40 मेगावाट की जगह अब 75 मेगावाट की मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन




- विद्युत पारेषण केंद्र हंसारी व दुनारा पर कुल क्षमता 309 मेगावाट के सापेक्ष 213.44 मेगावाट की खपत वितरण उपकेंद्रों को जा रही है, जो कि कुल क्षमता का 70 फीसदी है। आगे तापमान बढ़ने पर बिजली की खपत का बढ़ना भी तय है। - विनोद जायसवाल, अधिशासी अभियंता, विद्युत पारेषण खंड, झांसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें