संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट/ललितपुर। बिजली विभाग ने बुधवार रात चेकिंग अभियान चलाया। अभियंताओं ने चार लोगों को बिजली चोरी के मामले में पकड़ा और उनके मीटर उखाड़ लिए गए। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी।
देर रात तक चेकिंग के दौरान बिजली चोरी के चार मामले पकड़े गए। टीम ने चार मीटरों को उखाड़ लिया। चर्चा है कि अवैध मीटर लगवाए जा रहे हैं और विभाग ने दो लोगों को अवैध मीटर लगवाने के मामले में चिह्नित भी किया है। उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए बिजली थाने में एफआईआर की तैयारी की जा रही है। वहीं, अवैध मीटर के मामले में आरोपियों को बचाने के लिए अधिकारियों के पास दिनभर फोन घनघनाते रहे।