फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: टिकट के लिए ग्रामीणों ने भेजे रुपये, आज पहुंचेंगे सहरिया मजदूर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बार (ललितपुर)। महाराष्ट्र के सोलापुर में फंसे 48 सहरिया मजदूरों के शुक्रवार को गांव बार पहुंचने की उम्मीद है। बृहस्पतिवार को ग्रामीण, पुलिस और परिजन ने टिकट के लिए रुपये भेजकर उनकी मदद की। रुपया मिलने के बाद दोपहर को सभी मजदूर लोकल ट्रेन से महाराष्ट्र के दोन रेलवे स्टेशन से पुणे के लिए रवाना हो गए।
गांव बार की गीता सहरिया सहित अन्य ग्रामीणों ने बुधवार को पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर 48 मजदूरों के सोलापुर में फंसे होने की बात कही थी। ठेकेदार पर इंदौर की जगह महाराष्ट्र में छह लाख रुपये में बेचने का आरोप लगाया था। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने मजदूरों की मदद के लिए रुपये भेजे। मजदूर रामस्वरूप सहरिया ने बताया कि शाम को ट्रेन पुणे स्टेशन पहुंची। यहां से वे लोग झांसी आने वाली ट्रेन में सवार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
प्रशासन की टीम पहुंची गांव, कहा - गांव में ही करें मजदूरी
ब्लॉक के एडीओ हरीओम निरंजन के साथ कर्मचारियों की एक टीम सहरिया बस्ती पहुंची। यहां टीम ने मजदूरों के परिजन से मुलाकात की। उन्हें सलाह दी कि काम के लिए गैर जनपद न जाकर गांव में ही मजदूरी करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें