झांसी। श्री दिगंबर जैन पंचायत समिति झांसी की प्रबंधकारिणी के नए सदस्य चुने गये। 31 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इनमें 15 प्रत्याशी सर्वाधिक मत पाकर विजयी हुए। मतगणना देर रात तक चली। वहीं, पंचायत के सदस्य जल्द ही नये अध्यक्ष व महामंत्री सहित अन्य पदाधिकारियों का चयन करेंगे और शपथ ग्रहण समारोह होगा।
विजयी सदस्यों में युथुप जैन पिंकी, सिंघई संजय जैन, चौधरी जितेंद्र जैन, सुनील जैन, खुशाल जैन, प्रकाश चंद्र जैन, वरुण जैन, अजीत कुमार जैन बीडी वाले, राजकुमार जैन भंडारी, शिरोमणि जैन, कमल जैन, राजकुमार जैन बाबा, सुभाष जैन बिजली वाले, भागचंद्र जैन व रविंद्र जैन रेलवे रहे। गौरव जैन नीम ने बताया कि मतगणना रात दो बजे तक चली। चुनाव अधिकारी नागरिक सुरक्षा संगठन के अधिकारी मुनेश कुमार गुप्ता रहे। विजयी सदस्यों को प्रमाण पत्र दिये गये। वहीं, चुनाव उपरांत विजयी सदस्यों ने आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज के जयकारें लगाते हुए शहर के सभी जैन मंदिरों में वंदना की। इन सदस्यों का जगह - जगह स्वागत हुआ। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, सौरभ जैन सर्वज्ञ, निलय जैन, राजीव जैन, धरणेंद्र जैन, चक्रेश जैन, जिनेंद्र सर्राफ, अमन जैन, बिपिन जैन, सचिन सराफ, सुयोग जैन अनिल जैनको, दिनेश जैन आदि मौजूद रहे। इधर महामंत्री प्रवीण जैन ने कहा कि नई पंचायत समिति अपने दायित्व का पूरा निर्वाहन करेगी।