फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आई सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रक्सा इलाके के सिजवाहा के पास एक बुजुर्ग महिला सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गई। उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां रविवार देर-रात उसकी मौत हो गई। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

रक्सा पुलिस के मुताबिक गोमती गुप्ता (65) पत्नी गुलजारी लाल निवासी सिजवाहा रविवार शाम अपने गांव वापस लौट रही थीं। घर जाने के लिए जैसे ही उसने सड़क पार जाने की कोशिश की, उसी दौरान एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस वजह से गोमती गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे की सूचना मिलने पर परिवार के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। घायल अवस्था में परिवार के लोग उनको लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। अधिक खून बह जाने की वजह से गोमती को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। यहां देर-रात उसकी मौत हो गई। परिवार में उसके दो पुत्र हैं। उसके पति की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी। दोनों लड़कों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें