फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोंठ। कस्बे के मोहल्ला अखाड़ापुरा में एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पत्नी और बेटियों ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झांसी भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, अखाड़ापुरा निवासी जनार्दन पांडेय की बीती रात अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हुई। उनकी बेटियों ने बहनों और साथ रह रही मां को इसकी सूचना दी। परिजनों ने बताया कि परिवार में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उनका कहना था कि जनार्दन पांडेय स्वस्थ थे। ऐसे में उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने और मौत होने को लेकर स्थिति स्पष्ट होना जरूरी है। उन्होंने अंतिम संस्कार से पहले पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की। यह मामला दिनभर कस्बे में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि परिजनों के बीच विवाद की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें