फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: खेत पर फसल देखने गए वृद्ध को सांप ने डसा, मौत

Sat, 17 Oct 2026 02:42 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। खेत पर सोयाबीन की फसल देखने गए कोतवाली महरौनी के मिदरवाहा निवासी 60 वर्षीय कडोरे लाल को सांप ने डस लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और वह अचेत हो गया। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम को कड़ोरे लाल खेत पर सोयाबीन की फसल देखने के लिए गया था। इस दौरान उसे सांप ने डस लिया। इस बीच गांव की महिलाएं जब वहां से गुजरी तो उनको कड़ोरे खेत में पड़े दिखाई दिए। इसकी सूचना उन्होंने उसके पुत्र आशाराम व भतीजा सुरेंद्र को दी। परिजन कड़ोरे को महरौनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें