फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकादशी पर रखा निर्जला व्रत, शरबत का हुआ वितरण

विज्ञापन
निर्जला एकादशी के अवसर पर मालिनों का तिराहा पर बुंदेलखंड युवा समृद्धि संस्थान द्वारा किया शरबत ?
विज्ञापन
झांसी। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष एकादशी को श्रद्धालुओं ने उत्साह से निर्जला एकादशी का पर्व मनाया। संपूर्ण दिन निर्जल व्रत रखा और अपने घर में भगवान श्री हरि की पूजा अर्चना की। शरबत से भरे मटके , हाथ के पंखे और फल दान किए। हालांकि इस दौरान मंदिरों के पट बंद रहे। वहीं, बाजारों में कई जगहों पर व्यापारिक व सामाजिक संगठनों ने शरबत का वितरण किया।
विज्ञापन

धार्मिक मान्यता है कि निर्जला एकादशी पर निर्जल व्रत धारण करने से भक्तों की समस्त मनोकामनाएं भगवान विष्णु पूर्ण करते हैं। व्रत धारण कर श्रद्धालुओं ने घरों में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ किया। इस दौरान समीप के मंदिरों में तथा वेद पाठी ब्राह्मणों को दान किया। वहीं, मंदिरों में पुजारियों ने वेद मंत्रों का उच्चारण कर भगवान विष्णु, राम, कृष्ण और भोले नाथ का अभिषेक किया। सोशल साइट्स पर अभिषेक, श्रृंगार व आरती का सीधा प्रसारण किया गया। इधर, बुंदेलखंड युवा समृद्धि संस्थान की ओर से रवीश त्रिपाठी, सुभाष चौरसिया, मयंक श्रीवास्तव, अमरनाथ गुप्ता आदि ने मालिनों के चौराहा पर शरबत का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें