फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नगर में धूमधाम से मनाया गया ईद-मिलाद-उन-नबी, निकला भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी

Thu, 27 Aug 2026 01:44 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
गरौठा। नगर में हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन (ईद-मिलाद-उन-नबी) अत्यंत धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर नगर के मुख्य बाजारों और प्रमुख चौराहों को भव्य रूप से सजाया गया था।
विज्ञापन

ईद-मिलाद-उन-नबी के मुबारक मौके पर नगर की जामा मस्जिद से एक भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में घोड़े, डीजे और भारी तादाद में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। फातिहा के बाद जुलूस छोटे गरौठा से होता हुआ तकिया वाले बाबा साहब की मजार पहुंचा, जहां फातिहा पढ़ी गई। इसके पश्चात आंबेडकर नगर से होते हुए जुलूस का जामा मस्जिद पर समापन किया गया।
जुलूस के दौरान अकरम सिद्दीकी द्वारा जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया गया। इस दौरान बच्चे नारे तकबीर—अल्लाहू अकबर और देखो मेरे नबी की शान, बच्चा-बच्चा है कुर्बान जैसे नारे लगाते रहे, जिससे पूरा वातावरण गूंज उठा। जगह-जगह महफिल-ए-मिलाद की तैयारियां चलती रहीं। घरों और मस्जिदों में मिलाद की महफिल, कुरआन ख्वानी, फातिहाख्वानी और नात ख्वानी का दौर शुरू हो चुका है। मस्जिदों व दरगाहों को फूलों, झालरों और गुब्बारों से बेहद खूबसूरती से सजाया गया है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह नगर की तमाम मस्जिदों पर परचमकुशाई (झंडा फहराने की रस्म) की गई तथा जुलूस के दौरान सराहनीय योगदान देने वालों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर करीम खां, अय्यूब सिद्दीकी, अशरफ खां, जावेद पठान, मुन्नू पठान, अकरम सिद्दीकी, सलीम मंसूरी, हन्नान अहमद, वसीम पठान, फहीम राईन, गुफरान अहमद, जुनैद खां, शनि राईन, यासर खां, दानिश खां, समर राईन, खुर्शीद खां, इमरान राईन, हसन और शाहरुख सिमरधा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें