फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मोंठ अधिवक्ता संघ चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, अध्यक्ष पद पर चार और सचिव पद पर तीन प्रत्याशी आमने-सामने

Thu, 27 Aug 2026 01:44 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
मोंठ। अधिवक्ता संघ के वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया अब रोचक और निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। नामांकन पत्रों की वापसी की अंतिम तिथि 25 अगस्त के बाद चुनावी तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी और सचिव पद के लिए तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में आमने-सामने हैं, जिससे अधिवक्ताओं के बीच चुनावी हलचल तेज हो गई है। वहीं अन्य अधिकांश पदों पर एकल अथवा निर्धारित संख्या के अनुसार प्रत्याशी रहने से निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद के लिए संजय कुमार बादल, सीताराम बरदिया, बृजेंद्र कुमार मिश्रा तथा राजाराम बौद्ध मैदान में हैं। चार प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होने से अध्यक्ष पद का चुनाव खासा रोचक माना जा रहा है। प्रत्याशी अधिवक्ताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में जुट गए हैं।

इसी प्रकार सचिव पद के लिए भी त्रिकोणीय मुकाबला होगा। श्रीमती नीलम वर्मा, सुदामा प्रसाद श्रीवास तथा प्रदीप सिंह दांगी सचिव पद के लिए चुनाव मैदान में हैं। । चुनाव को लेकर अधिवक्ता संघ परिसर में चर्चा और बैठकों का दौर तेज हो गया है।
विज्ञापन


एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष शिवदयाल राजपूत ने बताया कि अधिवक्ता संघ के वार्षिक चुनाव के लिए मतदान 3 सितंबर को कराया जाएगा। मतदान संपन्न होने के बाद उसी दिन मतगणना की जाएगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिन पदों पर निर्धारित संख्या में ही प्रत्याशी रह गए हैं, उन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया है।

निर्विरोध निर्वाचित होने वाले पदों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संतोष कुमार गुप्ता, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर भगवत दयाल मुदगिल, कोषाध्यक्ष पद पर लोकेंद्र सिंह, संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर मिलंद श्रीवास्तव तथा संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद पर रामप्रकाश पारले शामिल हैं। ऑडिटर पर बलकरण सिंह का निर्वाचन निर्विरोध माना जा रहा है

इसके अलावा वरिष्ठ सदस्य पदों पर सुरेश प्रसाद दुबे, मुजफ्फर खान, फूल सिंह राठौर तथा नीरज उपाध्याय, श्री प्रकाश सविता तथा रविकांत खरे का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। नाम वापसी की प्रक्रिया समाप्त होने के साथ ही अब पूरा ध्यान अध्यक्ष और सचिव पद के चुनाव पर केंद्रित हो गया है।

3 सितंबर को होने वाले मतदान और उसी दिन मतगणना के कारण मोंठ अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर आने वाले दिनों में चुनाव प्रचार और तेज होने की संभावना है। अध्यक्ष और सचिव पद पर होने वाले मुकाबले को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें