फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: चिटफंड कंपनी एलयूसीसी पर ईडी ने कसा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। आम लोगों की हजारों करोड़ की जमापूंजी धोखाधड़ी पूर्वक हड़पने वाली चिटफंड कंपनी एलयूसीसी पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ईडी निवेशकों की जमापूंजी से खरीदी गई करोड़ों की संपत्ति को चिह्नित कर जानकारी जुटा रही है।

यूपी-एमपी में 20 से अधिक मुकदमे : लोगों को कम समय में अधिक मुनाफा देने का झांसा देकर हजारों करोड़ का निवेश कराकर हड़पने वाली चिटफंड कंपनी एलयूसीसी के खिलाफ विभिन्न थाना-कोतवाली में 16 मुकदमे पंजीकृत हैं। ये मुकदमे कोतवाली सदर, तालबेहट, महरौनी, थाना जखौरा, थाना नाराहट, जाखलौन सहित अन्य थानों में दर्ज किए गए थे। अन्य मुकदमे मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ और सागर सहित अन्य जनपदों में भी पंजीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन


करोड़ों की संपत्ति पुलिस कर चुकी चिह्नित
एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने चिटफंड कंपनी के घोटाले की जांच के लिए सीओ के नेतृत्व में एसआईटी गठित की थी। एसआईटी ने चिटफंड कंपनी के कारनामों की परत दर परत खोलते हुए खुलासा किया था। निवेशकों की धनराशि से जनपद, मध्य प्रदेश और अन्य हिस्सों में करोड़ों की संपत्ति अपने या अपने परिवार के नाम से बनाई गई है। जनपद में ही इस कंपनी के मुख्य संचालकों ने करोड़ों की संपत्ति बनाई है। पुलिस ने अब तक चिटफंड कंपनी के मुख्य संचालकों द्वारा सौ करोड़ रुपये की संपत्ति को चिह्नित किया है। पुलिस करीब चार करोड़ की कारों सहित विभिन्न बैंकों में जमा किए गए 55 लाख रुपये फ्रीज करा चुकी है।
विज्ञापन


कंपनी के कागज लावारिस मिलने की चर्चा : सूत्रों के अनुसार कुछ दिन पूर्व थाना जखौरा के एक सुनसान क्षेत्र में चिटफंड कंपनी के भारी मात्रा में कागजात लावारिस अवस्था में पड़े मिले थे। पुलिस ने इन कागजातों को कब्जे में ले लिया जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें