फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंडल जलाए, केक खिलाया और बोले मैरी क्रिसमस...

विज्ञापन
christmas - फोटो : amarujala
विज्ञापन
मंगलवार को महानगर में प्रभु यीशु का जन्म दिवस क्रिसमस उत्साह व भक्ति भाव से मनाया गया। सुबह सभी चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएं हुईं। मसीही परिवारों ने प्रभु यीशु की महिमा के गीत गाये, विश्व में सुख - शांति की कामना की। कैंडल जलाए और केक काटने के बाद एक दूसरे से गले मिले व पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान चर्चों में श्रद्धालुओं ने चरनी में प्रभु यीशु के शिशु रूप के दर्शन किये।
विज्ञापन

पर्व दिवस सेंट ज्यूड श्राइन, यलो चर्च, सीपी मिशन चर्च, सिटी चर्च में दोपहर तक मेला जैसा माहौल रहा। सेंट ज्यूड श्राइन में बिशप पीटर परापुल्लिल की अगुवाई में पूजा हुई। अपने संदेश में बिशप ने कहा कि मानवता के लिए प्रभु यीशु शांति का संदेश लेकर आए हैं। ताकि परमेश्वर और हमारे बीच जो रिश्ता है, वह बना रहे। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु ने संपूर्ण मानव जाति क ो प्रेम, दया, भाईचारा को आत्मसात करने को कहा है। इस अवसर पर फादर डेनिस डिसोजा, फादर जोजफ, फादर ऑजविल आदि मौजूद रहे।
श्रद्धालुओं ने प्रार्थना अवसर पर क्रिसमस के गीत गाए। इधर, पीला चर्च में रेव्हरन जॉन एस स्टीफन ने कहा कि परमात्मा हम सभी की रक्षा करते हैं। हमारा जीवन हमेशा मानव की सेवा में समर्पित होना चाहिए। सेंट जोंस चर्च प्रेमनगर में सुबह डॉ. फादर सदानंद द्वारा मिस्सा बलिदान चढ़ाया गया। प्रवचन में उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु के जन्म का संदेश सबसे पहले स्वर्ग दूतों के द्वारा गड़रियों को मिला। जिन्होंने प्रभु के दर्शन किये। इसी तरह से सरल हृदय वाले लोगों को ईश्वर मिलते हैं। इस अवसर पर फादर जूलियन, सिस्टर पुनीता, सिस्टर जेनिफर, ब्रदर अशोक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर, सीपी चर्च में परवीन हैरीसन, सुषमा, आभा, प्रभा, मृदुला, महिमा, तनु, मुस्कान, आयुष हैरीसन, विनय मसीह, जय, विक्की, शानू आदि ने प्रभु यीशु क ी महिमा के गीत गाए। फादर नवीन हैरीसन ने कहा कि जब हम प्रभु यीशु के चरणों में आ जाते हैं। तो हमारे जीवन के रास्ते बदल जाते हैं। क्रिसमस का उद्देश्य है कि हम दूसरों की सेवा करें और प्रेम करें। चाहे वह किसी भी जाति धर्म का हो। चर्च में 70 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया। इनमें एस नोयल, ए दास, वीएलजी स्पेंसर, अशोक किंग आदि को एस ब्राउन ने सम्मानित किया।  

मेले जैसा रहा माहौल चर्चों में
पर्व का उत्साह और ठंड व कोहरा व्यापक न होने से सेंट ज्यूड श्राइन, पीला चर्च में मेले जैसा माहौल रहा। जो दोपहर बाद तक रहा। लोग परिवार सहित चर्चों में उमडे़ और मोबाइल से सेल्फी ली। वहीं चटपटे व्यंजनों तथा केक को चखा। सेंट ज्यूड श्राइन में सांता क्लॉज ने बच्चों को चॉकलेट व टॉफियां वितरित कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें