फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 10 मिनट रुकेगी ई-कैब, सवारी को ही देना होगा टोल शुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से चलाई जा रही ई-कैब कहीं भी यात्रा करने पर अधिकतम 10 मिनट तक रुकेगी। शहर से बाहर जाने पर यात्रा के दौरान टोल प्लाजा पड़ने पर शुल्क भी यात्री को ही देना पड़ेगा। वहीं, ई-कैब की बुकिंग करके पहले यात्री ने सोमवार को इलाइट चौराहे से बीएसएनएल ऑफिस तक का सफर किया।



महानगरवासियों को घर बैठे ई-कैब बुकिंग की सुविधा स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने उपलब्ध करा दी है। कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल पर प्ले स्टोर से स्मार्ट सिटी झांसी की एप डाउनलोड करके ई-कैब की बुकिंग कर महानगर से लेकर अधिकतम 50 किलोमीटर तक कहीं भी जा सकता है। यात्रा को लेकर स्मार्ट सिटी की ओर से कुछ नियम भी बनाए गए हैं। यात्रा शुरू होने के बाद कहीं भी ई-कैब अधिकतम 10 मिनट तक रुकेगी। यदि इससे अधिक समय यात्री लगाता है तो बुकिंग स्वत: निरस्त हो जाएगी। जितना सफर यात्री ने किया है, उसे उतना ही किराया देना होगा। इसके बाद दोबारा ई-कैब की बुकिंग करनी होगी।
विज्ञापन


वहीं, दतिया आदि स्थानों पर जाने पर कहीं टोल पड़ता है तो उसका शुल्क भी यात्री को देना होगा। यात्रा ओटीपी आधारित होगी। यात्रा शुरू होते ही ओटीपी डालकर एप पर स्टार्ट का विकल्प आएगा। इसमें कार के मीटर में दर्ज किलोमीटर डालना होगा। यात्रा खत्म होने के बाद भी एप में ही किलोमीटर लिखना होगा। इससे यात्री द्वारा की गई कुल किलोमीटर यात्रा के हिसाब से ऑटोमेटिक बिल बन जाएगा।
विज्ञापन




यूपीआई या नेट बैंकिंग से ही किराये का ऑनलाइन भुगतान यात्री कर सकेगा। स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ सत्य प्रकाश ने बताया कि सोमवार को एक यात्री ने महानगर में ई-कैब की पहली सवारी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें