भंडरा। ग्राम पंचायत से लेकर खकौरा तिगैला तक बन रहे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क पर मिट्टी खुदाई तथा समतलीकरण का काम ही हो सका है। लेकिन कार्यदायी संस्था ने सड़क मार्ग पर पानी का छिड़काव नहीं कराया है। इस कारण वाहनों के निकलने से बेहद धूल उड़ रही है। राहगीरों को यहां से गुजरने में परेशानी हो रही है। वहीं सड़क के दोनों ओर लगी हरी भरी फसलों पर धूल उड़ने से सबसे ज्यादा गेहूं की फसल पर धूल मिट्टी से विपरीत असर पड़ रहा है।
इससे ग्राम पंचायत के दीपू नामदेव, प्रताप सिंह परिहार, कुंदन सिंह परिहार, भारत अहिरवार, कल्लू पाठक, दिलीप गुप्ता, संतोेष यादव, खकौरा के रमेश श्रीधर आदि ने कार्यदायी संस्था से सड़क पर प्रतिदिन टैंकर से पानी का छिड़काव करने की मांग की है।