फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में किसी की भी गुंडागर्दी नहीं चलेगी : एडीजी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शनिवार को अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर ने पुलिस लाइन में अधिकारियों व थानेदारों के साथ बैठक की। उन्होंने अफसरों व थानेदारों को निर्देश दिए कि पंचायत चुनाव मेें किसी की भी गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों पर पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई करे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अपराधियों को संरक्षण देने वालों का पता लगाया जा रहा है। इन सभी पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। पंचायत चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए लगातार पुलिस आम जनमानस के बीच संपर्क बनाए, ताकि गड़बड़ी फैलाने वालों की तत्काल जानकारी पुलिस तक पहुंच सके। उन्होंने कच्ची शराब व शस्त्र के धंधे से जुड़े लोगों पर नजर रखने के साथ ही उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है। हिदायत दी कि पंचायत चुनाव में जरा भी गड़बड़ नहीं होनी चाहिए। चुनावी रंजिश को लेकर कहीं भी खून खराबा हुआ तो संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी जिम्मेदार होंगे। इस मौके पर आईजी सुभाष सिंह बघेल, एसएसपी दिनेश कुमार पी, एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी, एसपी देहात नैपाल सिंह, ललितपुर एसपी प्रमोद कुमार व जालौन एसपी डॉ. यशवीर सिंह मौजूद रहे।
पंचायत चुनाव से पहले जब्त की जाएगी अपराधियों की अवैध संपत्ति
झांसी। शनिवार दोपहर समीक्षा बैठक के बाद अपर पुलिस महानिदेशक ने साइबर थाने का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि साइबर संबंधी सभी मामले लगातार दर्ज हो रहे हैं। परिक्षेत्र में थाना खुलने से साइबर अपराधों के मामलों में लगाम लगेगी।
विज्ञापन

उद्घाटन के बाद एडीजी ने पत्रकारों से कहा कि पंचायत चुनाव के साथ ही आगामी त्योहार भी हैं। ऐसे में पुलिस को पहले से अलर्ट रहने की जरूरत है। कहा कि अवैध शराब, अवैध हथियारों की तस्करी करने वालों की सूची तैयार कर कार्रवाई की जा रही है। पंचायत चुनाव से पहले अपराधियों की अवैध संपत्ति जब्त की जाएगी। थानेदार अपने अपने क्षेत्र के गांव से संभावित उम्मीदवारों, पहले चुनाव लड़ चुके उम्मीदवार और ऐसे लोग जो चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी कर सकते हैं, उनकी जानकारी जुटाने में लग जाएं। इसके अलावा अधिकारी भी बीच-बीच में मतदान केंद्रों व गांवों में जाकर भ्रमण करे। उन्होंने कहा कि त्योहार पर संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती की जाए। बीच बीच में ड्रोन कैमरे से निगरानी भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें