फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिल जमा करने पर वसूली की तो निरस्त होगा कोटा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। ई-पॉस मशीन से बिजली की बिल जमा करने के लिए गुरुवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व ने राशन डीलरों के साथ बैठक की। एडीएम राम अक्षयवर चौहान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के कोटेदार ई-पॉस मशीन से विद्युत उपभोक्ताओं के विद्युत बिल जमा करें। कमीशन पाकर आय बढ़ाएं, साथ ही राजस्व बढ़ोतरी में सहयोग करें। यदि उपभोक्ता से बिल जमा करने के एवज में अनुचित वसूली होते मिली, तो कोटा निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया जाए ताकि वह अपने बिल अपने स्थानीय कोटेदार के यहां जमा कराएं। सेवा प्रदाता कंपनी मैसर्स ओएसिस साइबर नेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड ग्रामीण क्षेत्र के कोटेदारों को प्रशिक्षित करें। विकासखंड स्तर पर इंजीनियर उपलब्ध कराएं ताकि मशीन में कोई गड़बड़ी होती है तो उसे ठीक कर लिया जाए। डीएसओ तीर्थराज यादव ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के डीलरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस मौके पर तहसीलदार सदर अजय कुमार, प्रचार प्रसार सहायक अतुल दीक्षित, अधिशासी अभियंता विद्युत ग्रामीण राकेश सिंह, एआर कॉपरेटिव केपी शुक्ला, जिला प्रबंधक पीसीएफ अभयराज सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें