फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सड़क न होने की वजह से प्रसूता को बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा, तय किया तीन किमी का रास्ता

विज्ञापन
बैलगाड़ी से गर्भवती काे ले जाते परिजन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




बंगरा। विकासखंड बंगरा की ग्राम पंचायत मगरवारा के खिरक छिंगेवारा-मंजूवारा में सड़क न होने की वजह से रविवार को एक प्रसूता को बड़ा जोखिम लेकर बैलगाड़ी से तीन किमी दूर खड़ी एंबुलेंस तक ले जाना पड़ा। प्रसव होने के बाद उसे वापस भी बैलगाड़ी से लाया गया। इस स्थिति से ग्रामीणों में नाराजगी है।

ग्रामीण क्षेत्र के विकास के बड़े-बड़े दावे और वादों के बीच स्थिति इतर बनी हुई है। इसका अंदाजा विकासखंड बंगरा की ग्राम पंचायत मगरवारा के खिरक छिंगेवारा-मंजूवारा को देखकर लगाया जा सकता है, यहां तक पहुंचने के लिए अब तक सड़क नहीं बन पाई है। जबकि, इस खिरक की आबादी लगभग डेढ़ हजार है और मतदाताओं की संख्या पांच सौ से अधिक है। इसके बावजूद, इस खिरक तक पहुंचने के लिए अब तक पक्की सड़क नहीं बन पाई है। खिरक तक पहुंचने का रास्ता कच्चा और ऊबड़-खाबड़ है, जिस पर कीचड़ जमा हुआ है। ऐसे में इस रास्ते पर वाहन नहीं चल पाते हैं।
विज्ञापन




रविवार की तड़के खिरक में रहने वाले चंद्रभान कुशवाहा की पत्नी सोमवती को प्रसव पीड़ा हुई। सूचना तत्काल एंबुलेंस को दी गई। एंबुलेंस भी तत्काल पहुंच गई, लेकिन रास्ता खराब होने की वजह से वह खिरक तक नहीं पहुंच पाई। एंबुलेंस खिरक से तीन किलोमीटर दूर कटेरा-बंगरा मार्ग पर आकर रुक गई। ऐसे में ग्रामीणों को मजबूरी में गर्भवती को बैलगाड़ी से एंबुलेंस तक ले जाना पड़ा, जो बेहद जोखिम भरा था। महिला ने बेटी को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों के स्वस्थ होने पर उन्हें कुछ घंटे बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बैलगाड़ी के जरिये उन्हें उनके घर तक पहुंचाया गया। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है।
विज्ञापन


इस स्थिति पर नाराजगी प्रकट करते हुए स्थानीय रामेश्वर कुशवाहा ने बताया कि गांव तक पहुंचने का कोई पक्का रास्ता नहीं है। बारिश में हालात और भी खराब हो जाते हैं। आकस्मिक स्थिति में बीमारों को अस्पताल तक पहुंचाना मुश्किल हो जाता है।



0000

टीम गठित कर मौके का मुआयना कराया जाएगा। ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत की निधि से सड़क का निर्माण कराया जाएगा।



- जुनैद अहमद, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें