फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिल आधा होने से मंडल के 25 हजार से अधिक किसानों को होगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बजट में सरकार ने किसानों के निजी नलकूप के लिए बिजली का बिल आधा कर दिया है। इसका लाभ झांसी मंडल के तीनों जिले के 25209 किसानों को होगा। वहीं किसान नेताओं ने इस राहत को नाकाफी बताते हुए कहा कि सरकार को चाहिए कि बिजली का बिल माफ करे।
विज्ञापन

झांसी जिले में 7423, ललितपुर में 5586 और जालौन में12200 किसानों के नाम नलकूप कनेक्शन हैं। अब जब प्रदेश सरकार ने अपने बजट में नलकूप कनेक्शन का बिल माफ करने की व्यवस्था की है तो इससे किसानों को लाभ होगा।
रीवैंप योजना से दुरुस्त होगी बिजली व्यवस्था
झांसी। बिजली में रीवैंप योजना के लिए 31 हजार करोड़ का बजट प्रस्तावित किया गया है। इसके अंतर्गत झांसी जिले को कुल 400 करोड़ रुपये मिले हैं। जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में 350 करोड़ और शहरी क्षेत्र के लिए 50 करोड़ रुपये से जर्जर तारों को बदला जाएगा। जहां खुले बिजली के तार हैं, उनको हटाकर केबल डाली जाएगी, ट्रांसफार्मरों की गुणवत्ता बढ़ाई जाएगी साथ ही जहां पर बिजली लाइन नहीं पहुंची हैं, वहां लाइन पहुंचाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

2019 में भी सरकार ने बजट पास किया था। उसमें निजी नलकूप का कनेक्शन लेने वालों को सब्सिडी देने की बात कही थी। जिले में तमाम किसानों को नलकूप लगाने के लिए बिजली विभाग ने एस्टीमेट बनाकर दिया। इसके बाद उसमें सब्सिडी भी दी लेकिन बाद में पूरा पैसा जमा करा लिया गया। -शिवनारायण सिंह परिहार, किसान नेता
सरकार किसानों के लिए घोषणाएं तो तमाम करती है लेकिन उस पर अमल नहीं करती है। नलकूप की बिजली 50 फीसदी माफ करने की बात कही गई है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टर के हिसाब से बिजली नहीं दी जाती। इससे इसका लाभ नहीं मिल पाता। किसानों को डीजल से सिंचाई करनी पड़ती है। अविनाश भार्गव, किसान नेता
प्रदेश सरकार ने बजट में तो किसानों को नलकूप के बिल में 50 फीसदी छूट देने की बात कही है लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी इसमें भी खेल कर देंगे। इससे किसानों को पूरा बिल देना पड़ेगा। अगर किसानों को लाभ पहुंचाना था तो सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली की व्यवस्था की जाती। कमलेश लंबरदार, किसान नेता
सरकार द्वारा जारी जो भी निर्देश होंगे उसका पालन किया जाएगा। लेकिन अभी हमारे पास बिजली बिल आधा करने का कोई निर्देश नहीं आया है, जैसे ही आएगा उस पर अमल किया जाएगा। -पार्थिव कुमार, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें