फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पूर्वी हवा की गति धीमी होने से फिर 40 डिग्री के पार पहुंचेगा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। पूर्वी हवा की गति धीमी होने से गर्मी का ग्राफ फिर बढ़ेगा। इस हफ्ते अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। आसमान भी साफ रहेगा। हालांकि, कुछ दिन लू चलने के आसार नहीं हैं।



पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले दो-तीन दिनों से झांसी के मौसम में बदलाव आया है। हल्की बारिश और ठंडी हवा ने तापमान लुढ़का दिया है। इससे वातावरण में गर्माहट भी कम हुई है। हालांकि, सोमवार को जनपद में दिन का तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 1.2 डिग्री कम है। इसके बावजूद झांसी का अधिकतम तापमान प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। 37.2 डिग्री सेल्सियस पारा होने से आगरा प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, झांसी का न्यूनतम पारा 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य के बराबर है। मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह का कहना है कि हवा की दिशा अभी भी पूर्वी है मगर गति कम हो गई है। दूसरी तरफ, आगामी दिनों में आसमान भी साफ रहेगा। ऐसे में तापमान में इजाफा होगा। इस हफ्ते ही दिन का पारा 40 डिग्री के पार जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें