फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जीवाड़ा करके बनाया गया प्रमाण पत्र निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जीवाड़ा करके बना जन्म प्रमाण पत्र निरस्त
विज्ञापन

झांसी। फजीवाड़ा करके बनवाए गए जन्म प्रमाण पत्र को नगर निगम ने निरस्त कर दिया। मंगलवार को रजिस्ट्रार जन्म-मृत्यु ने निरस्त करने का आदेश जारी कर दिया। फर्जीवाड़े के आरोप में प्रेमनगर थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

कछियाना पुलिया नंबर 9 निवासी चंदा पुत्री रमेश के नाम पर दो नवंबर 2020 को जन्म प्रमाण पत्र बनवाया गया था। इस पर उसके भाई सूरज ने आपत्ति जताते हुए इसकी शिकायत नगर निगम में कर दी। शिकायत मिलने पर नगर आयुक्त ने जांच कराने के निर्देश दिए। एक कमेटी ने पूरे मामले की जांच की। कमेटी ने पाया कि चंदा कुशवाहा पुत्री रमेश ने गलत अंक तालिका का इस्तेमाल किया। उस अंकतालिका में चंदा कलावत पिता धनसिंह दर्ज है। इस पर शिवपुरी से अलग आधार नंबर भी जारी हुआ था। क्षेत्रीय पार्षद ने भी गलत तरीके से संस्तुति की थी। तथ्यों की जांच पड़ताल के बाद फर्जीवाड़े की पुष्टि हो गई। इसके आधार पर जन्म प्रमाण पत्र निरस्त करने की संस्तुति कर दी। जन्म प्रमाण पत्र को तत्काल निरस्त करते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें