फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करारी में होगा सूखे कचरे का निस्तारण

विज्ञापन
Dry garbage will be solution in karari
विज्ञापन
झांसी। महानगर से निकलने वाले सूखे कचरे का निस्तारण मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) तकनीक से होगा। इसके लिए करारी में एक केंद्र बनाया जाएगा। इसके लिए शासन ने 33.67 लाख रुपये नगर निगम को दिए हैं। निगम में निर्माण कार्य को लेकर टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

महानगर के 60 वार्डों में से प्रतिदिन 250 टन कूड़ा निकलता है। इसमें करीब 150टन कूड़ा सूखा होता है और शेष 100 टन गीला होता है। मौजूदा दौर में कूड़ा डंपिंग ग्राउंड पंचवटी कॉलोनी में जाता है। साथ ही काफी कूड़ा मसीहागंज और शिवाजी नगर में लगे प्लांट में भी पहुंचता है। लेकिन फिर भी पूरी तरह से कूड़े का निस्तारण नहीं हो पाता। इसे लेकर नगर निगम मैटेरियल रिकवरी फैसलिटी तकनीक को अपनाने जा रहा है। इसके लिए करारी में चिह्नित जगह पर शेड और कमरे
बनाकर सूखे कूड़े को अलग-अलग किया जाएगा। सूखे कूड़े में कांच, पॉलिथीन, प्लास्टिक समेत अन्य सामान को विभिन्न मशीनों से निस्तारित किया जाएगा। यूं तो नगर निगम ने स्मार्ट सिटी के तहत 13 एमआरएफ सेंटर बनाने की योजना पहले ही बना ली थी। अब शासन ने भी एक एमआरएफ सेंटर बनाने के लिए 33.67 लाख रुपये नगर निगम को दिए हैं। पिछले दिनों कमिश्नर ने करारी मेें चिह्नित जगह का निरीक्षण कर एमआरएफ सेंटर बनाने के निर्देश दिए हैं। सेंटर बनने के बाद सूखे कूड़े के निस्तारण से काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

एमआरएफ सेंटर बनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। टेंडरिंग प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। यहां पर बड़ा शेड और कमरे बनाकर सूखे कचरे के निस्तारण की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

एलएन सिंह, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें