फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से वाहन चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से वाहन चालक की मौत
विज्ञापन

झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के अंबावाय के पास ट्रेन की चपेट आने से अंबावाय निवासी वाहन चालक रामजी पाल (43) की मौत हो गई।
मृतक के भाई जसवंत ने बताया कि सोमवार की शाम को उसके भाई रामजी घर से खाना खाकर निकले थे। लेकिन, रात में घर नहीं लौटे। मंगलवार की सुबह उन्हें अंबावाय रेलवे क्रासिंग के पास उनकी ट्रेन की चपेट में आने से मौत होेने की जानकारी मिली। हादसे की खबर मिलने पर वह परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध मौत
झांसी। अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल वृद्ध ने मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
टीकमगढ़ के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र के कांटी निवासी हल्लू नापित (85) शनिवार को रानीपुरा से घर पैदल आ रहे थे। वह बाजार से लौट रहे थे। रास्ते में उनको अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। परिजनों ने उनको उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें