झांसी के शाहजहांपुर थाने में सिपाही के आवास में निकले काले सांप को पकड़ता सपेरा।
- फोटो : REPORTERS
थाने में निकला सांप, अफरा-तफरी
शाहजहांपुर (झांसी)। थाना शाहजहांपुर परिसर स्थित आवास में काला सांप निकलने से अफरा-तफरी मच गई। सपेरे की मदद से सांप को पकड़ा गया।
थाना परिसर की दीवार न होने से आए दिन जहरीले सांप आवास में घूमते हुए दिखाई देते हैं। सोमवार को सिपाही जब्बार खान के आवास में एक सांप दिखाई दिया है। मौके पर सपेरे को बुलाकर सर्प को पकड़ा। मालूम हो कि शाहजहांपुर थाने की चारदीवारी नहीं होने से पिछले दिनों भी सिपाही आवास परिसर में दो सर्प लड़ते दिखाई दिए थे। थाना परिसर में झाड़ भी खड़े हैं। जिससे आए दिन सर्प थाना परिसर में घुस आते हैं। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि थाने की दीवार का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। शीघ्र ही काम पूरा कर लिया जाएगा।