फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज के पास पैसे नहीं थे तो डॉक्टरों ने कराया इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में दुर्घटना का शिकार हुए एक मरीज के पास पैसे नहीं थे, तो जूनियर डॉक्टरों ने उसका इलाज कराया। दवाएं से लेकर टूटी हड्डी को सही करने के लिए प्लेट तक मंगवाई। बृहस्पतिवार को ठीक होने पर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन

मऊरानीपुर के नारायण दास को एक सप्ताह पहले गांव के कुछ लोग इमरजेंसी में छोड़ गए थे। उसके बाएं पैर की हड्डियां टूटी हुई थीं। डॉक्टरों को उसने बताया कि पैसे नहीं होने की वजह से वह कोई भी सामान नहीं मंगवा पाएगा। चूंकि, कुछ दवाएं मेडिकल कॉलेज में नहीं मिलती हैं। इसके अलावा इंप्लांट (रॉड, प्लेट आदि) भी अस्पताल से नहीं मिलता है। ऐसे में हड्डी रोग विभागाध्यक्ष डॉ. पारस गुप्ता के निर्देशन में जूनियर डॉक्टर डॉ. दीपक सिंह, डॉ. योगेश मित्तल, डॉ. अरविंद शाह ने मरीज के इलाज का पूरा खर्चा उठाने का निर्णय लिया। बाहर से आने वाला पूरा सामान मंगवाकर ऑपरेशन किया। उसकी हालत ठीक होने पर बृहस्पतिवार को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें