फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्जन डॉ. नीरज को मिली फेलोशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नीरज कुमार बनोरिया को एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एएसआई) द्वारा वर्चुअल कांफ्रेंस में फेलोशिप दी गई। एएसआई की यह 80वीं कांफ्रेंस थी, जिसमें झांसी से डॉ. नीरज को यह उपलब्धि दी गई।
विज्ञापन

उन्होंने अब तक छह-सात रिसर्च की हैं। पेट की समस्याओं की सर्जरी में माहिर डॉ. बनोरिया ने दूरबीन विधि से हर्निया के इलाज से मरीजों में आने वाले बदलाव पर अध्ययन किया। साथ ही, उन्होेंने फिशर की समस्या को ऑपरेशन के जरिए सही करने पर अध्ययन किया है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड पिछड़ा इलाका है। यहां मरीजों को निशुल्क और अच्छी सुविधा मिल सके, यह सुनिश्चित करना जरूरी है। इसके लिए नई तकनीकी पर कार्य करने की जरूरत है। वह भी इस ओर प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें