संवाद न्यूज एजेंसी
समथर। फायर स्टेशन समथर में तैनात सिपाही की पत्नी ने पति पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायिक अभिरक्षा में न्यायालय भेज दिया है।
झांसी की तिलयानी बजरिया निवासी डॉली शर्मा ने समथर थाने में प्रार्थना पत्र दिया, जिसके जरिये बताया कि उसके पति मोहित पटेल निवासी अरहरिया मऊ थाना बरौर भोगनीपुर वर्तमान में फायर स्टेशन समथर में सिपाही के पद पर तैनात हैं। उसके पति ने 11 अगस्त को दहेज में 10 लाख रुपये की मांग की। मांग पूरी न करने पर गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से उसकी मारपीट की। जान से मारने की नीयत से गला दबाया और उसका मोबाइल तोड़ दिया।
समथर थाना पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर आरोपी सिपाही मोहित पटेल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायिक अभिरक्षा में न्यायालय भेज दिया है।