फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिली सब्सिडी की एक पाई

Mon, 15 Jun 2015 12:52 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। गैस की नकद सब्सिडी उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। कई उपभोक्ताओं को पांच माह मेें सब्सिडी की एक पाई भी नहीं मिल पाई है। आपूर्ति कार्यालय में लगातार शिकायतें दर्ज हो रही हैं। बावजूद, समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन




गुदरी निवासी बाबूलाल अग्रवाल ने गैस की नकद सब्सिडी योजना के शुरू होने से पूर्व दिसंबर में ही अपने बैंक खाते व गैस संयोजन को लिंक करा दिया था। पिछले पांच माह में वह पांच सिलेंडर भी प्राप्त कर चुके हैं। लेकिन, उन्हें अब तक एक बार भी सब्सिडी नहीं मिली है। इसकी शिकायत वह एजेंसी के साथ-साथ जिला पूर्ति कार्यालय में भी दर्ज करा चुके हैं। बावजूद, खाते में सब्सिडी राशि नहीं पहुंची है। यह केवल एक उपभोक्ता की समस्या नहीं है। बल्कि, जनपद के तमाम उपभोक्ता सब्सिडी न मिलने की समस्या से जूझ रहे हैं। जिला पूर्ति कार्यालय में रोजाना शिकायतें आ रही हैं। लेकिन, उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल पा रही है। विभाग के अनुसार यह राशि कंपनियों से आती हैं। शिकायतों से कंपनियों को अवगत करा दिया जाता है। हालांकि, ज्यादातर समस्याएं निपट ही गई हैं। कुछ उपभोक्ता हैं, जिनकी सब्सिडी नहीं आ रही है। जल्द ही उन्हें भी मिलने लगेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें