फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गार्ड व विद्युत कर्मी ने खुदकुशी की

Mon, 15 Jun 2015 12:51 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मानसिक तनाव के चलते रविवार को सीपरी बाजार में रेलवे के गार्ड और कोतवाली में विद्युत विभाग के संविदा कर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लोगों ने खिड़की और दरवाजे तोड़कर कमरे से शवों को फंदे से उतारा।
विज्ञापन



सीपरी बाजार थानांतर्गत लहर गिर्द के कृष्णा एन्क्लेव निवासी नवीन कुमार अग्रवाल (34) पुत्र गोटीराम अग्रवाल रेलवे में गार्ड के पद पर तैनात थे। वह 11 जून को पत्नी रुचि, बेटी मुस्कान, रुचि व पुत्र हर्ष के साथ ससुराल हमीरपुर के कस्बा राठ में मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। शनिवार की शाम को वह हमीरपुर से लौटकर आए। नहाने के बाद वह घर से घूमने चले गए, रास्ते में  परिचितों से बात भी की। रात को वह घर आए और अपने कमरे में सोने चले गए। घर में अकेली वृद्ध मां शिमला जब उनसे मिलने गईं तो दरवाजा अंदर से बंद मिला।



आवाज देने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो मां ने शोर मचाया। इस पर आसपास के लोग पहुंचे और दरवाजा तोड़ दिया। दरवाजा खुलते ही लोग नवीन को फांसी के फंदे पर लटका देख हक्के-बक्के रह गए। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन




वहीं, कोतवाली थानांतर्गत रितु विहार कालोनी में पारिवारिक क्लेश के चलते  अलग कमरे में रह रहे पवन सिंह यादव (28) पुत्र गजराज सिंह यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि वह विद्युत विभाग में संविदा पर कार्य करते थे। पुलिस के अनुसार पवन का कई मामलों को लेकर परिजनों से विवाद चल रहा था, जिसकी वजह से वह एक कमरे में अकेले रह रहे थे। वह परिजनों से खास वास्ता भी नहीं रखते थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने  शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें