फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसमस्याओं के समाधान में न बरतें कोताही : कलेक्टर

विज्ञापन
समीक्षा बैठक
विज्ञापन
फोटो-10BSG_M_2_10072026_143.jpg
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निवाड़ी। शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय के सभागार में बैठक हुई, जिसमें जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और आमजन की शिकायतों के निराकरण की समीक्षा की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए कलेक्टर जमुना भिड़े ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं के समाधान में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत 50 और 100 दिनों से लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वह प्रत्येक आवेदन की गंभीरता को समझें और उनका गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

इस दौरान आंगनबाड़ी भवनों की स्थिति की समीक्षा की गई। शिक्षा विभाग को आधार कैंप लगाने के निर्देश दिए गए, ताकि विद्यार्थियों व हितग्राहियों के आधार संबंधी कार्यों को गति मिल सके। इसके अलावा दस्तक अभियान के अंतर्गत शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने को कहा गया है।
विज्ञापन

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि ऐसे विभाग जिनके स्वयं के कार्यालयों का निर्माण होना है, वह राजस्व अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर भूमि का सीमांकन कार्य समय पर सुनिश्चित करें। नगर पालिका को निर्देशित किया गया कि वह वार्डवार कैंप लगाकर आम जनता से आवेदन प्राप्त करे। शहर में जल निकासी की उचित व्यवस्था, नालियों की नियमित सफाई और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज की जाए। पशुपालन विभाग को आवारा मवेशियों को सुरक्षित गोशालाओं में शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें