फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में मिले युवती के शव का होगा डीएनए टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल में मिले युवती के शव का होगा डीएनए टेस्ट
विज्ञापन

झांसी। थाना शाहजहांपुर स्थित चंदार गांव के पास जंगल में मिले युवती के शव का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद सैंपल लिए गए हैं जिसे जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। तीन दिन बीतने के बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने आसपास के इलाकों में ग्रामीणों से जानकारी ली है।
शनिवार को चंदार गांव के जंगल में युवती का शव मिला था, जो तीन से चार दिन पुराना था। हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया था। पुलिस ने शिनाख्त कराने का प्रयास किया था, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी थी। 72 घंटे बाद तक शव सुरक्षित रखने के बाद सोमवार को पोस्टमार्टम प्रक्रिया कराई गई। पुलिस ने पहचान उजागर रखने के लिए मृतका का डीएनए टेस्ट कराने का निर्र्णय लिया है। सैंपल लेने के बाद उसे लैब भेेज जाएगा। पुलिस ने आसपास के इलाकों में गुमशुदगी के प्रयास किए थेे, जहां भांडेर से एक युवती के लापता होने की जानकारी मिली थी। भांडेर पुलिस से संपर्क कर पोस्टमार्टम हाउस बुलाया था, जहां परिजन शिनाख्त नहीं कर सकेे थे। वहीं, सोमवार को शाहजहांपुर पुलिस ने आसपास के इलाकों में फोटो व वीडियो भेजकर शिनाख्ती के प्रयास किए, लेकिन यहां भी पुलिस के हाथ मायूसी लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भांडेर के दंपती का भी होगा डीएनए टेस्ट
भांडेर निवासी एक दंपती की पुत्री लापता थी। सूचना मिलने के बाद वे भी शिनाख्त कराने पहुंचे थे, लेकिन पता नहीं चल सका। बताया गया है उनकी पुत्री 23 जून की सुबह घर से निकली थी। इसके बाद लौटकर नहीं आई। भांडेर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। इसी बीच शाहजहांपुर के जंगलों में मिली युवती की लाश मिलने के बाद पुलिस शिनाख्त कराने पहुंची थी। अब पुलिस ने दंपती का भी डीएनए टेस्ट कराने का निर्णय लिया है, ताकि आगे किसी तरह का विवाद पैदा न हो सके। अपर पुलिस अधीक्षक राहुल मिठास ने बताया कि दोनोें का डीएनए टेस्ट होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें