फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: डीएम ने जारी किए निर्देश, 26 जनवरी से बगैर हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। हेलमेट पहने बगैर दोपहिया वाहन चालकों को 26 जनवरी से झांसी में पेट्रोल नहीं मिलेगा। इसके अलावा गाड़ी पर पीछे बैठने वाले को भी अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनना होगा। इस संबंध में जिलाधिकारी की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं।



प्रदेश के परिवहन आयुक्त की ओर से हेलमेट नहीं तो तेल नहीं अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं लेकिन झांसी में इसका असर नजर नहीं आ रहा है। अमर उजाला की ओर से लगातार इस मुद्दे को उठाया जा रहा है, जिसका खासा असर हुआ है। इस संबंध में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की ओर से सख्त निर्देश जारी किए गए हैं, जिसके तहत 26 जनवरी से हेलमेट न पहनने वाले बाइक चालकों को पंपों पर पेट्रोल नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी निगरानी भी की जाएगी। इसके लिए डीएम ने पेट्रोल पंप संचालकों को पंपों पर सीसीटीवी कैमरे हर समय सक्रिय रखने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही पंप संचालकों को निर्देश दिए गए हैंं कि वह पंप परिसर में बड़े-बड़े होर्डिंग लगाकर वाहन चालकों को इस बात की जानकारी दें कि 26 जनवरी से बगैर हेलमेट पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। डीएम ने चौपहिया वाहन सवारों को सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि यातायात नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें