फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के फर्जी हस्ताक्षर करने में फंसे डीएसओ, भेजा जेल

Tue, 05 Feb 2019 07:43 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी में जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर पेट्रोल पंप के लाइसेंस का नवीनीकरण करने के मामले में जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) अनूप तिवारी फंस गए हैं। मामला पकड़ में आने के बाद सोमवार को देर रात डीएसओ और विभाग के लिपिक अमित श्रीवास्तव को पुलिस के हवाले कर दिया गया। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी की तहरीर पर एफआईआर दर्ज करने के बाद नवाबाद थाना पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। इसके अलावा इस मामले में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी मनोज कुमार और पेट्रोल पंप के पार्टनर राजेंद्र सिंह चावला के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। ये दोनों फरार हैं। आपूर्ति विभाग के डीएसओ समेत तीनों कर्मचारियों को निलंबित करते हुए पूरे मामले की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।  

ग्वालियर रोड पर करारी में ग्रासलैंड के पास सिंह कैरियर फिलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप है। वर्ष 2010 में आपसी बंटवारे में पार्टनरों में विवाद हो गया था। मामला न्यायालय भी पहुंच गया था। 
विज्ञापन


वहां बंटवारे को अवैध करार दे दिया गया था। पेट्रोल पंप की सप्लाई व लाइसेंस को निरस्त कर दिया गया था। आरोप है कि फर्म के पार्टनर राजेंद्र सिंह चावला ने लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए जिला पूर्ति अधिकारी के साथ मिलकर हेराफेरी का खेल शुरू कर दिया था। इसी के तहत 20 फरवरी 2018 को जिलाधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर लाइसेंस जारी कर पेट्रोप पंप पर सप्लाई भी शुरू हो गई थी। मामले की लगातार शिकायत अन्य पार्टनरों द्वारा अधिकारियों से की जा रहीं थीं। 
विज्ञापन

सोमवार को जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी ने पूरे मामले की पड़ताल की। सोमवार की रात में फाइल में 20 फरवरी 2018 को जारी किए गए पत्र में अपने हस्ताक्षर देख उन्हें शक हुआ। जिलाधिकारी ने देर रात बंगले पर ही फर्म के सभी पार्टनर, जिला पूर्ति अधिकारी को बुलाकर जांच की, जिसमें गड़बड़ी सामने आई। 

पाया कि 20 फरवरी को उनके द्वारा कोई भी ऐसा पत्र तैयार नहीं किया गया था। मामला पकड़ में आने के बाद जिलाधिकारी ने नवाबाद पुलिस बुलाकर जिला पूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी व लिपिक अमित श्रीवास्तव को हवाले कर दिया।

 जिलाधिकारी शिवसहाय की तहरीर पर नवाबाद पुलिस ने जिला पूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी, लिपिक अमित श्रीवास्तव, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी मनोज कुमार व मेसर्स सिंह कैरियर फिलिंग स्टेशन के पार्टनर राजेंद्र सिंह चावला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

 मंगलवार को डीएसओ व लिपिक को चिकित्सकीय परीक्षण के बाद जेल भेज दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा कराई गई कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। पुलिस ने  मनोज कुमार व पार्टनर राजेंद्र सिंह चावला की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें