संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। सैंयर गांव में वन विभाग की अनुमति लिए बगैर सड़क का निर्माण करने पर जिला पंचायत के कार्यकारी अधिकारी, कार्यदायी संस्था के साथ ही ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। अब यह सड़क हटाई जाएगी।
सैंयर में वन विभाग की जमीन पर सात सौ मीटर लंबी व तीन मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण कराया गया था। शिकायत होते ही वन विभाग के अधिकारी हरकत में आए और मौके पर जांच की थी। पाया गया कि जिला पंचायत ने वन विभाग की अनुमति के बगैर ही सड़क का निर्माण करा दिया। प्रभागीय वन अधिकारी जेबी शेंडे ने बताया कि प्रकरण की निगरानी वन मुख्यालय से की जा रही है। सड़क हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।