संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। बृहस्पतिवार को नवीन आयुक्त सभागार में मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कलानिधि नैथानी की अध्यक्षता में मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई।
मंडलायुक्त ने कहा कि परिवहन विभाग में संचालित हिट एंड रन, मोटर दुर्घटना एवं गुड सेमेरिटन योजना का विभिन्न माध्यमों से प्रचार प्रसार करें। उन्होंने कहा कि सभी स्कूली वाहनों के फिटनेस की जांच की जाए। टोल प्लाजा प्रबंधकों को निर्देश दिए कि प्रत्येक मालवाहक वाहनों का नियमित रूप से वजन कर ओवरलोडेड वाहनों की सूचना दें। बैठक में जेडीए सचिव उपमा पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गोपीनाथ सोनी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी हेमचंद्र गौतम आदि मौजूद रहे।