फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 37 में 12 तालाब भरे

Fri, 12 May 2017 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
pond, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग ने गर्मियों में जानवरों को पानी उपलब्ध कराने के लिए माताटीला बांध से बेतवा नहर में पानी छोड़कर तालाबों को भरने का काम शुरू कर दिया है। अभी तक 37 में 12 तालाब भरे जा चुके हैं।
जानवरों को पीने के पानी का इंतजाम करने के लिए जनपद में इस बार 37 तालाबों को भरा जाना है। इन तालाबों को भरने का काम दो मई से शुरू कर दिया गया है। इसके लिए बेतवा से जुड़ी नहरों में पानी छोड़ा जा रहा। इसके लिए माताटीला बांध में पानी सुरक्षित है। अभी तक जौरा, कुम्हरिया, वकुवां, सेना,भरोसा, बेहटासंत, छपार, गढूका, बरल, तिगराकला,खिरिया, माधौपुरा, पांडोरी तालाब भर गए हैं, जबकि पुलगहना और करगुवां तालाब भरे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता (बेतवा नहर प्रखंड) नियाज अहमद ने बताया कि पानी सिर्फ तालाब, पोखर व गड्ढों को भरने के लिए ही छोड़ा जाएगा। अगर कोई पानी से सिंचाई करता है तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें