फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: प्रेम विवाह के बाद भी पत्नी के शक करने से दुखी पति ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
फाइल फोटो मिथुन - फोटो : Police
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। कोतवाली क्षेत्र के अली गोल खिड़की मोहल्ला निवासी मिथुन अहिरवार (35) ने पत्नी से विवाद के बाद बुधवार रात फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि पत्नी को मिथुन के किसी अन्य लड़की से प्रेम-प्रसंग होने का शक था। इसको लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था। बुधवार रात में भी दोनों के बीच इस बात पर विवाद हुआ था। बृहस्पतिवार सुबह मिथुन अपने कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
अली गोल खिड़की के अंदर भैरों मढ़िया मंदिर के पास रहने वाला मिथुन मिशन गेट पर मोमोज की दुकान चलाता था। परिजनों ने बताया पहले वह ग्वालियर में काम करता था। वहां पर उसकी मुलाकात ग्वालियर निवासी हेमलता से हुई थी। कुछ समय बाद दोनों ने ग्वालियर के मंदिर में शादी रचा ली। दंपती को छह साल की बेटी वैष्णवी और चार साल का बेटा अनुराग है। शादी के बाद दोनों आकर झांसी में रहने लगे। परिजनों का कहना है कि हेमलता को शक था कि मिथुन का किसी दूसरी लड़की से प्रेम-प्रंसग हो गया है। वह लड़कियों से बात करता है। शक होने पर वह अक्सर मिथुन का मोबाइल फोन भी चेक करती रहती थी।
विज्ञापन

इस बात पर उनके बीच विवाद होता था। बुधवार रात दुकान से लौटने पर दंपती के बीच फिर विवाद होने लगा। झगड़ा बढ़ने पर हेमलता ने पीआरवी को फोन करके पुलिस बुला ली। पुलिस दोनों को समझाकर वापस लौट गई। देर-रात हेमलता पुलिस चौकी पहुंच गई। वहां से आने के बाद बच्चों के साथ रसोई घर में जाकर सो गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार तड़के करीब 4:30 बजे हेमलता की आंख खुलने पर दरवाजा अंदर से बंद मिला। रोशनदान से देखने पर अंदर मिथुन का शव पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका हुआ था। परिजनों के दरवाजा तोड़ने तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया। कोतवाल अंजन सिंह के मुताबिक पत्नी से विवाद के बाद मिथुन ने फंदा लगाया। हालांकि, उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें