फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पति के पीटने से दुखी विवाहिता ने जहर निगलकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। पति के पीटने से दुखी मऊरानीपुर निवासी चंद्रवती (23) ने जहर निगलकर जान दे दी। उसे अचेत हाल में मेडिकल अस्पताल लाया गया था। रविवार सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

टहरौली के बारकोड गांव निवासी प्रमोद कुशवाहा की 15 जून 2022 को चंद्रवती से शादी हुई थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि दंपती को दो साल का बेटा है। 17 अप्रैल को पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। सास के टोकने पर चंद्रवती ने उसे जवाब दे दिया। सास-बहू में भी विवाद होने लगा। गुस्से में प्रमोद ने पत्नी को थप्पड़ जड़ दिए। नाराज होकर चंद्रवती ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। दूसरे दिन सुबह वह खेत पर चला गया। कुछ देर बाद चंद्रवती ने फोन करके जहर निगलने की बात बताई। पति के घर पहुंचने पर वह अचेत मिली। परिजन उसे लेकर मेडिकल अस्पताल आए। यहां इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने जहर निगलने की पुष्टि की। रविवार को उसकी मौत हो गई। सूचना पर मायके वाले आ गए। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें