फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: प्रेम विवाह के बाद शक्की पति ने कुल्हाड़ी मारकर की पत्नी की हत्या, गर्दन पर किए कई वार

Mon, 20 Apr 2026 02:18 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

दस साल पहले दोनों ने घर से भागकर शादी की थी। कुछ समय बाद पत्नी ग्वालियर में काम करने लगी जबकि पति टीकमगढ़ में रहने लगा था। पति ने ग्वालियर में पत्नी को पड़ोस में रहने वाले युवक से बात करते देख लिया था। जिसके बाद से वह शक करने लगा था।
विज्ञापन
कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोंठ के चेलरा गांव निवासी धनदेवी (27) की उसके शक्की पति ने कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। घटना टीकमगढ़ (मप्र) स्थित चंदेरा गांव की है। धनदेवी को नाजुक हाल में मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस को छानबीन में मालूम चला कि पति शक्की स्वभाव का है। पत्नी को दूसरे से बात करता देख उस पर शक करता था। आरोपी को गिरफ्तार करके पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन


पत्नी ग्वालियर में रह रही थी अलग
थाना मोंठ के चेलरा गांव की धनदेवी के परिजनों ने पुलिस को बताया कि करीब दस साल पहले हरिओम विश्वकर्मा और धनदेवी ने घर से भागकर शादी कर ली थी। दंपती को एक बेटा एवं एक बेटी है। कुछ समय बाद धनदेवी ग्वालियर में काम करने लगी जबकि हरिओम टीकमगढ़ के चंदेरा थाना के वीरपुरा गांव में रहने लगा था। हरिओम अक्सर ग्वालियर पत्नी से मिलने जाता था। कुछ माह पहले ग्वालियर में उसने धनदेवी को पड़ोस में रहने वाले युवक से बात करते देख लिया। तब से वह धनदेवी पर शक करने लगा। इसके बाद से पति-पत्नी में विवाद होने लगा। हरिओम बेटे को अपने साथ लेकर टीकमगढ़ चला गया जबकि धनदेवी बेटियों को लेकर अकेले ग्वालियर में रहने लगी।

बेटे की बीमारी का बहाना बनाकर पत्नी को बुलाया
8 अप्रैल को बेटे की बीमारी के बहाने उसने धनदेवी को टीकमगढ़ बुलाया। रात में खाना खाने के बाद हरिओम उसके कमरे में पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। इसी दौरान वहां रखी कुल्हाड़ी से धनदेवी की गर्दन पर ताबड़तोड़ कई वार कर डाले। हरिओम का पिता घनश्याम भी आ पहुंचा। खून से लथपथ होकर वह जमीन पर गिर पड़ी। घायल अवस्था में उसे टीकमगढ़ स्थित सीएचसी पहुंचाया गया। नाजुक हालत देख उसे झांसी रेफर कर दिया गया। यहां उसकी मौत हो गई। चंदेरा पुलिस ने पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट चंदेरा पुलिस को भेजी जाएगी। आगे की कार्रवाई स्थानीय पुलिस करेगी।
विज्ञापन



दो बार जेल जाने के बाद भी रचाई थी शादी
हरिओम एवं धनदेवी के बीच प्रेम संबंधों का पता लगने पर परिवार के लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया था। परिजनों के विरोध को देखते हुए दोनों ही वर्ष 2015 में घर से चले गए थे। धनदेवी के परिजनों ने हरिओम के खिलाफ मोंठ थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी। आरोपी हरिओम को जेल जाना पड़ा। जेल से छूटकर आने के बाद दोनों करीब एक साल बाद फिर घर छोड़कर चले गए। परिजनों ने हरिओम के खिलाफ अपहरण के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करा दी। पुलिस ने दोबारा भी उसे जेल भेजा। कुछ माह बाद बाहर आने के बाद मंदिर में जाकर उन लोगों ने शादी रचा ली। इसके बाद हरिओम मोंठ में बना अपना मकान बेचकर टीकमगढ़ के चंदेरा थाना के वीरपुरा गांव में जाकर रहने लगा था। परिवार के लोगों का कहना है कि हरिओम बेहद शक्की स्वभाव का था। धनदेवी को किसी से बात करता देख वह बर्दाश्त नहीं करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें